खूंटी : स्कूल बंद कराने के मामले में प्राथमिकी

Updated at : 24 Apr 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : स्कूल बंद कराने के मामले में प्राथमिकी

खूंटी : अड़की प्रखंड के कुरूंगा गांव में ग्रामसभा द्वारा दो स्कूल और एक आंगनबाड़ी को बंद कराने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है़ मामले को लेकर अड़की थाना में ग्रामसभा और आदिवासी महासभा से जुड़े कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की […]

विज्ञापन

खूंटी : अड़की प्रखंड के कुरूंगा गांव में ग्रामसभा द्वारा दो स्कूल और एक आंगनबाड़ी को बंद कराने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है़ मामले को लेकर अड़की थाना में ग्रामसभा और आदिवासी महासभा से जुड़े कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है़

जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है उनमें युसूफ पूर्ति, जोन जुनास तिड़ू, बलराम समद, सागर मुंडा, सुखराम सोय, शांतिमय हेम्ब्रोम शामिल है़ं प्राथमिकी में कुरूंगा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पहानटोली स्थित प्राथमिक विद्यालय को चूना से पोतने, उसे बंद करने, बच्चों को स्कूल में नहीं पढ़ने देने, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में शामिल नहीं करने के लिए भड़काने, चुनाव में शामिल नहीं होने, सरकार से लड़ाई लड़ने की बात करने तथा अपनी शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने को लेेकर विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola