खूंटी में गया का साइबर अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 17 Apr 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में गया का साइबर अपराधी गिरफ्तार

खूंटी : दो दिन पूर्व खूंटी के नेताजी चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से एक साइबर ठग ने एक महिला का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने की कोशिश की थी. सोमवार को उसे पुलिस ने उसी बैंक के पास देखा. थाना प्रभारी सह प्रोबेशनर डीएसपी वरुण रजक, सअनि नरेश सिंह जवानों के साथ बैंक […]

विज्ञापन

खूंटी : दो दिन पूर्व खूंटी के नेताजी चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से एक साइबर ठग ने एक महिला का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने की कोशिश की थी. सोमवार को उसे पुलिस ने उसी बैंक के पास देखा. थाना प्रभारी सह प्रोबेशनर डीएसपी वरुण रजक, सअनि नरेश सिंह जवानों के साथ बैंक के पास पहुंचे. उन्हें देख साइबर अपराधी भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम साजिद अली अंसारी, गांव बाराचट्टी, जिला गया, बिहार बताया है. तलाशी में उसके पास से आइसीआइसीआइ बैंक का एक डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, तीन मोबाइल व नकद 1960 रुपये बरामद किया गया.

बरामद फोन से वह विभिन्न वालेट एप के जरिये दूसरों के खाते से राशि की निकासी व सामान का क्रय करता था. साजिद ने बताया कि उसके साथ गुड्डू कुमार सिंह उर्फ नीरज सिंह (डोभी) व नवीन सिंह उर्फ किटू (हजारीबाग) भी थे. वे पुलिस को देख बाइक से भाग निकले. एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि भाग निकले लोगों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola