नगर में भाजपा की सरकार बनने से विकास रफ्तार लेगी : मंत्री सीपी सिंह
Updated at : 11 Apr 2018 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को जीताने के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है़ मंगलवार को भाजपा जिला समिति ने खूंटी क्लब में सभा आयोजित की. जिसमें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में पहले से भाजपा की सरकार है़ नगर में भी भाजपा की सरकार […]
विज्ञापन
खूंटी : नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को जीताने के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है़ मंगलवार को भाजपा जिला समिति ने खूंटी क्लब में सभा आयोजित की. जिसमें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में पहले से भाजपा की सरकार है़ नगर में भी भाजपा की सरकार बनने से जनता का काम आसानी से होगा. भाजपा की सरकार कई योजनाएं चला रही है़
नगर में भी अपनी सरकार बन जाने से योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचायी जा सकेगी. उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से मेहनत करने की अपील की़ सभा में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की मदद करने वाली है़ नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी क्रमश: अर्जुन पहान व राखी कश्यप गरीबों की सेवा करनेवाले हैं. उपाध्यक्ष पद पर महिला प्रत्याशी देकर संगठन ने महिलाओं को भी बराबरी की जगह दी है़
उन्होंने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील की़ मौके पर अध्यक्ष के प्रत्याशी अर्जुन पहान, उपाध्यक्ष प्रत्याशी राखी कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, ज्योतिष भगत, सुरेश जायसवाल, अनूप साहू, संजय केसरी, सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




