प्रत्येक प्रखंड के 200 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

खूंटी : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के बाद अक्सर विद्यार्थी सही मार्गदर्शन के अभाव में बेहतर कैरियर की तलाश नहीं कर पाते हैं. जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने में असफल हो जाते हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन कैरियर काउंसेलिंग और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था करेगा. इंटर और […]
खूंटी : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के बाद अक्सर विद्यार्थी सही मार्गदर्शन के अभाव में बेहतर कैरियर की तलाश नहीं कर पाते हैं. जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने में असफल हो जाते हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन कैरियर काउंसेलिंग और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था करेगा. इंटर और मैट्रिक की परीक्षा के बाद इसकी शुरूआत की जायेगी़ यह व्यवस्था सभी प्रखंडों में होगी़ जहां विद्यार्थियों को नि:शुुल्क कैरियर काउंसेलिंग की सुविधा मिलेगी.
जिला प्रशासन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक प्रखंड से 11वीं कक्षा के 200 छात्र-छात्राओं को एक वर्ष तक नि:शुुल्क कोचिंग दिलायेगा. जिससे 12वीं परीक्षा के बाद होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिस्सा ले सकेंगे. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में विषयवार छह-छह शिक्षकों का चयन किया गया है़. कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का भी चयन कर लिया गया है़ इस व्यवस्था को लेकर डीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनेगी. जिसमें डीइओ, डीएसइ और संबंधित बीइइओ रहेंगे़
डीसी सूरज कुमार ने बताया जिला प्रशासन प्रत्येक वर्ष 1200 बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देगी़ इसमें अगर और भी छात्र जुड़ना चाहेंगे तो उन्हें भी जोड़ा जायेगा़ उन्होंने बताया कि कोचिंग को स्मार्ट क्लास के रूप में भी विकसित किया जायेगा. जिसमें आधुनिक तरीके से विद्यार्थियों को कोचिंग दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




