ग्रामीणों ने जवानों को रोका छापेमारी करने नहीं जा सके

खूंटी : खूंटी के अड़की स्थित कुरूंगा गांव के निकट ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सीआरपीएफ के जवानों को जबरन रोके रखा. बताया जाता है कि बीरबांकी में तैनात सीआरपीएफ की एक टुकड़ी छापेमारी अभियान के तहत कोचांग गांव जा रही थी. जवान जैसे ही कोचांग से पूर्व पहुंचे, काफी संख्या में ग्रामीणों ने […]
खूंटी : खूंटी के अड़की स्थित कुरूंगा गांव के निकट ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सीआरपीएफ के जवानों को जबरन रोके रखा. बताया जाता है कि बीरबांकी में तैनात सीआरपीएफ की एक टुकड़ी छापेमारी अभियान के तहत कोचांग गांव जा रही थी. जवान जैसे ही कोचांग से पूर्व पहुंचे, काफी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. ग्रामीणों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया. ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सीआरपीएफ के जवानों को घेरे रखा. इसके बाद दोबारा इस क्षेत्र में नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




