दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

खूंटी : खूंटी-माहिल मार्ग पर दुलुवा के समीप डंपर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दिव्यांग देवानंद महतो (25) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विशाल मांझी व राजू भोगता घायल हो गये. सभा माहिल के रहनेवाले हैं. घटना शुक्रवार शाम की है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया […]
खूंटी : खूंटी-माहिल मार्ग पर दुलुवा के समीप डंपर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दिव्यांग देवानंद महतो (25) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विशाल मांझी व राजू भोगता घायल हो गये.
सभा माहिल के रहनेवाले हैं. घटना शुक्रवार शाम की है. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. देवानंद महतो की मौत पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप साहू, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद नाग व विजय स्वांसी ने शोक प्रकट किया है.
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ खूंटी-माहिल मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा व नौकरी, घायलों का बेहतर इलाज व डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




