रांची के ठेकेदार की हत्या के ओप में चार गिरफ्तार
Updated at : 09 Feb 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : पुलिस ने 25 जनवरी को कुंदी गांव के समीप हुई साकेत नगर (हिनू, रांची) निवासी ठेकेदार ओमप्रकाश साहू की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या में शामिल युगल मुंडा, तुरिंद्र मांझी (दोनों कुंदी बड़टोली निवासी), अजय पाहन (पतराटोली, खूंटी) व राहुल पाहन (इट्ठे, मुरहू) को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में […]
विज्ञापन
खूंटी : पुलिस ने 25 जनवरी को कुंदी गांव के समीप हुई साकेत नगर (हिनू, रांची) निवासी ठेकेदार ओमप्रकाश साहू की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या में शामिल युगल मुंडा, तुरिंद्र मांझी (दोनों कुंदी बड़टोली निवासी), अजय पाहन (पतराटोली, खूंटी) व राहुल पाहन (इट्ठे, मुरहू) को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद किया गया.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों ने अपना गुनाह स्वीकार किया है. पूछताछ के बाद गुरुवार को चारों को जेल भेज दिया गया. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को ओमप्रकाश साहू की हत्या में शामिल लोगों को कुंदी मोड़ के समीप देखे जाने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर एसपी द्वारा गठित टीम में शामिल प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम व वरुण रजक, पुअनि भगवान प्रसाद व बमबम कुमार ने पुलिस बल के साथ कुंदी गांव की घेराबंदी कर उक्त चारों को धर दबोचा.
आरोपियों ने स्वीकारा, गला दबा कर की हत्या
25 जनवरी को उक्त चारों कुंदी बड़टोली गांव में हड़िया पी रहे थे. उसी दौरान ठेकेदार ओमप्रकाश साहू वहां पहुंचे. किसी बात को लेकर वे इन चारों से उलझ गये. इसके बाद चारों ओमप्रकाश साहू को पकड़ कर कुंदी मोड़ ले आये व गला दबा कर उनकी हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रस्सी से एक पत्थर में बांध कर समीप के कुआं में डाल दिया. खोजबीन के क्रम में पुलिस ने ओमप्रकाश का शव 31 जनवरी को कुआं से बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




