खेत में फेंक दी गयी मरी मुर्गियां

सिल्ली : बुढ़ाआम व कीता के बीच रांची-पुरुलिया मार्ग में सड़क किनारे खेत में कई मुर्गियां मरी मिलीं. संभावना जतायी जा रही है इन मरी मुर्गियों को किसी ने लाकर यहां फेंक दिया है. आसपास के लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र इन मुर्गियों को यहां से नहीं हटाया गया गया, तो क्षेत्र में […]
सिल्ली : बुढ़ाआम व कीता के बीच रांची-पुरुलिया मार्ग में सड़क किनारे खेत में कई मुर्गियां मरी मिलीं. संभावना जतायी जा रही है इन मरी मुर्गियों को किसी ने लाकर यहां फेंक दिया है. आसपास के लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र इन मुर्गियों को यहां से नहीं हटाया गया गया, तो क्षेत्र में बीमारी फैलने की संभावना है.
ज्ञात हो कि सिल्ली मुरी क्षेत्र कई पोल्ट्री फार्म हैं. इस संबंध में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस तरह की सूचना नहीं मिली है. अगर ऐसी बात है, तो मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




