क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए प्रबंधन वचनबद्ध: प्रबंधन
Updated at : 30 Jun 2017 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल की स्थापना को लेकर एक शिष्टमंडल सीएमडी से मिलेगा पिपरवार : कल्याणपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर सीसीएल प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की बैठक जीएम एसएस अहमद की अध्यक्षता में हुई. गुरुवार अपराह्न जीएम ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक में कल्याणपुर, बहेरा, राजधर, बेेंती, विजन, कारो, बिलारी, किचटो आदि गांवों के […]
विज्ञापन
स्कूल की स्थापना को लेकर एक शिष्टमंडल सीएमडी से मिलेगा
पिपरवार : कल्याणपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर सीसीएल प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की बैठक जीएम एसएस अहमद की अध्यक्षता में हुई. गुरुवार अपराह्न जीएम ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक में कल्याणपुर, बहेरा, राजधर, बेेंती, विजन, कारो, बिलारी, किचटो आदि गांवों के लोग शामिल हुए. ग्रामीणों ने कल्याणपुर में नवनिर्मित भवन में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की.
इसके अलावा दामोदर व सपही नदी की जर्जर पुल, आम सड़क, विस्थापितों का पुनर्वास आदि मुद्दे उठाये गयेे. इस पर प्रबंधन ने ग्रामीणों को बताया कि सीबी एक्ट के कारण सरकार को जमीन हस्तांतरण में कठिनाई के कारण केंद्रीय विद्यालय खोलने का काम पूरा नहीं हो सका, लेकिन प्रबंधन क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए वचनबद्ध है. केंद्रीय विद्यालय के स्तर का काेई दूसरा विद्यालय खोला जायेगा. इसके लिए प्रबंधन की अगुवाई में एक शिष्टमंडल सीसीएल सीएमडी व डीपी से मिलेगा.
ग्रामीणों की मांग पर प्रबंधन द्वारा ऑफिस ऑर्डर लाकर स्कूल खोलने की प्रक्रिया को तेज करने का आश्वासन दिया. सड़क, पुल, विस्थापितों के पुनर्वास आदि मसलों को अतिशीघ्र सुलझा लेने की बात कही. ग्रामीणों ने 15 दिनों के अंदर कोई ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर एजीएम बीपी सिंह, एसओपी उमेश सिंह, एसओ इएंडएम आरएस सिंह, शांतनु हजारिका, जिप सदस्य संगीता टानाभगत, बाढ़ो मियां, अलेक्जेंडर तिग्गा, अर्जुन गंझू, इकबाल हुसैन, शिव शंकर सिंह, निर्मल उरांव, महेंद्र गंझू, विजय लाल, कामेश्वर राम, टिकेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




