रूगड़ा चुनने गयी महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला
Updated at : 26 Jun 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

तोरपा : थाना क्षेत्र के टाटी डांड़टोली जंगल में रविवार को रूगड़ा चुनने गयी मनतोरनी देवी (40 वर्ष) को हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना दोपहर दो बजे की बतायी जाती है. मनतोरनी देवी (पति मलार महतो) टाटी कुम्हारटोली की रहनेवाली थी. वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ रूगड़ा चुनने जंगल गयी थी. […]
विज्ञापन
तोरपा : थाना क्षेत्र के टाटी डांड़टोली जंगल में रविवार को रूगड़ा चुनने गयी मनतोरनी देवी (40 वर्ष) को हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना दोपहर दो बजे की बतायी जाती है. मनतोरनी देवी (पति मलार महतो) टाटी कुम्हारटोली की रहनेवाली थी. वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ रूगड़ा चुनने जंगल गयी थी. उसी दौरान वहां एक हाथी आ गया. हाथी को देख महिलाएं भागने लगीं. इसी क्रम में हाथी ने मनतोरनी को सूंड़ से पकड़ लिया व पटक कर कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना की जानकारी मिलने पर मलार महतो ग्रामीणों के साथ जंगल में जाकर पत्नी के शव को लाया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य जयमंगल गुड़िया मृतका के घर पहुंचे. परिजनों को सांत्वना दी. प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की. सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह तथा फोरेस्टर केदार राम भी गांव पहुंचे तथा शव को तोरपा थाना ले आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




