आजसू पार्टी ने मनाया बलिदान दिवस

Updated at : 24 Jun 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू पार्टी ने मनाया बलिदान दिवस

बड़कागांव/चरही : प्रखंड के आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी का 31वां स्थापना दिवस सह बलिदान दिवस मनाया गया. स्व विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये. साथ ही पार्टी मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गिरि ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो ने किया. […]

विज्ञापन
बड़कागांव/चरही : प्रखंड के आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी का 31वां स्थापना दिवस सह बलिदान दिवस मनाया गया. स्व विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये.
साथ ही पार्टी मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गिरि ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो ने किया. संदीप कुशवाहा ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, गौतम वर्मा, ब्रजकिशोर जायसवाल, शबू खान, यौगेंद्र कुमार मेहता, सचिन कुमार, मनोज दांगी, बबलू पासवान, विनोद राम, सत्येंद्र गुप्ता, तुलेश्वर राम, प्रमोद राम, पिंटू कुमार, गौतम कुमार वर्मा ,आशीष अम्बष्ठ, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
इधर, चरही आजसू कार्यालय में भी आजसू पार्टी ने बलिदान दिवस मनाया. परमेश्वर महतो ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो झारखंड के कर्मठ लीडर थे. उन्होंने झारखंड अलग करने में अपनी कुर्बानी दी. मौके पर लालचंद महतो, विश्वनाथ महतो, कपिल महतो व सुरेंद्र महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola