समस्याओं से मुकाबला कर जीतें

Updated at : 24 Jun 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याओं से मुकाबला कर जीतें

खूंटी : खूंटी प्रखंड के ग्रामीण विकास सह चर्चा से संंबंधित प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को नगर भवन में किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित डीसी डॉ मनीष रंजन ने कहा कि जिले के समुचित विकास के लिए सभी को टीम भावना के तहत काम करना होगा. लोग एक-दूसरे से जुड़े हैं. सभी […]

विज्ञापन
खूंटी : खूंटी प्रखंड के ग्रामीण विकास सह चर्चा से संंबंधित प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को नगर भवन में किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित डीसी डॉ मनीष रंजन ने कहा कि जिले के समुचित विकास के लिए सभी को टीम भावना के तहत काम करना होगा. लोग एक-दूसरे से जुड़े हैं. सभी को सजग होकर कार्य करने की जरूरत है ताकि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे.
लोग बिचौलियों से सावधान रहें. हमें अपने कार्य से आम जनता को संतुष्ट करना है. सरकार ने आपको काम करने के लिए चुना है, तो कार्य के प्रति समर्पित रहे. गांव वालों को जागरूक करें. अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि गांव वालों से दिल का रिश्ता बनाये. डीसी ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, असली इनसान वह होता है, जो दूसरों के लिए जीता है.
इसलिए आज आम जनता के विकास का संकल्प लें तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायें. छोटे बच्चे जो विद्यालय नहीं जाते हैं, उन्हें स्कूल भेजें. बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच समय पर करायें. कृषि के लिए बीमा एवं उसका लाभ लाभुक तक पहुंचायें. मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ लोगों को दिलायें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सखी मंडल का गठन करें. कौशल विकास योजना के तहत लोगों को रोजगार से जोड़ें तथा कोई भी समस्या हो, तो जिला प्रशासन को अवश्य अवगत करायें.
अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि महीने के प्रत्येक दिन की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रतिवेदन प्राप्त करें. जिनका भी मानदेय/वेतन लंबित है, उसे 24 घंटे के अंदर भुगतान करें. डीसी ने उपस्थित सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सोचने का तरीका बदलने से जीने का तरीका बदल जाता है, सकारात्मक दृष्टिकोण से समस्याओं का समाधान करें. समस्याओं से डरे नहीं, उसका मुकाबला कर विजयप्राप्त करें.
इस अवसर पर अपर समाहर्ता रंजीत लाल, एसडीओ प्रणव पाल, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गागराई सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, पंचायत सेवक, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सखी मंडल की महिलाएं, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola