सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद मनाने का लिया गया निर्णय
Updated at : 23 Jun 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने की. बैठक शुरू करने से पहले छात्र रवि की मृत्यु को लेकर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया. इसके बाद त्योहार को लेकर चर्चा की गयी. ईद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण और भाईचारे के […]
विज्ञापन
खलारी : ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने की. बैठक शुरू करने से पहले छात्र रवि की मृत्यु को लेकर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया. इसके बाद त्योहार को लेकर चर्चा की गयी.
ईद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से ईद को लेकर 25 तथा 26 जून को शराब बंदी रखने का निर्णय लिया गया. मसजिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. अंचल अधिकारी एसके वर्मा ने सोशल मीडिया में किसी भी तरह का आपत्तिजनक मैसेज आये तो उसे दूसरे को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एसके श्रीवास्तव ने भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. कोई बात हो तो पुलिस को तुरंत जानकारी देने की बात कही.
बैठक में जिला परिषद सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, रतिया गंझू, पंसस निमिया देवी, रतन मिश्रा, राजकिशोर राम, शंभु सेन, कृष्णा रजक, अब्बास, राजेश पासवान, अजीज, सोनू पांडेय, पृथ्वी सिंह, दिलीप पासवान, असलम अंसारी, धर्मेंद्र रावत, आशिया परवीन, अब्दुल रउफ, मनीरुद्दीन, अकबर अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




