छत से टपकने लगा है पानी

Updated at : 23 Jun 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
छत से टपकने लगा है पानी

पांच माह पूर्व 22 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने ब्लॉक भवन का उदघाटन किया था सोनाहातू : सोनाहातू के नया मॉडल ब्लॉक भवन की छत से पानी टपकने लगा है. भवन का उदघाटन पांच माह पूर्व 22 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया था. इस नये भवन […]

विज्ञापन
पांच माह पूर्व 22 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने ब्लॉक भवन का उदघाटन किया था
सोनाहातू : सोनाहातू के नया मॉडल ब्लॉक भवन की छत से पानी टपकने लगा है. भवन का उदघाटन पांच माह पूर्व 22 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया था.
इस नये भवन के प्रत्येक दरवाजे भी जर्जर हो गये हैं. खोलने के बाद वे झड़ जा रहे हैं. उदघाटन के बाद 12 जून से इस नये भवन में प्रखंड कार्यालय का संचालन शुरू हो गया है. कर्मी भवन के जर्जर हाल से अचंभित हैं. छत की ढलाई ऐसी है कि पूरे छत पर पानी जमा हो जा रहा है.
पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. दीवार में कई जगहों पर दरार आ गया है. बिना प्रयोग किये ही शौचालय बेकार हो गये हैं.
हो रही है परेशानी : बीडीओ
बीडीओ रतन सिंह ने कहा कि नये भवन में कार्यालय चलाने में दिक्कत तोहो रही है. सारे दरवाजे जर्जर हैं. ये कभी भी गिर सकते हैं. यहां हमेशा चोरी का भय बना रहेगा. अपने स्तर से मरम्मत कार्य कर कार्यालय चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola