झारखंड में पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2017 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहर/खूंटी : झारखंड में खूंटी जिले के जिलिंगबुरु गांव से पीपुल्स लेबिरेशन फ्रंट के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में एक खोज अभियान शुरु किया और दो चरमपंथियों को कल गिरफ्तार कर लिया. सिन्हा ने कहा कि […]

विज्ञापन

लातेहर/खूंटी : झारखंड में खूंटी जिले के जिलिंगबुरु गांव से पीपुल्स लेबिरेशन फ्रंट के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में एक खोज अभियान शुरु किया और दो चरमपंथियों को कल गिरफ्तार कर लिया.

सिन्हा ने कहा कि उनके कब्जे से तीन बाइक, दो मोबाइल फोन और सोलर प्लेट जब्त की गई हैं. एक अन्य घटना में, सीआरपीएफ और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में लातेहार जिले के बिचिलिडाग जंगल में बडी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अमित सचान ने बताया कि पांच आईईडी, पांच हथगोले, तरल रुप में चार किलोग्राम विस्फोटक, दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 12 कारतूस जब्त किए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola