बुकबुका बाजार का कचरा प्रबंधन हुआ बेकार
Updated at : 21 Jun 2017 10:34 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : बुकबुका के गुरुवार साप्ताहिक हाट का कचरा प्रबंधन ध्वस्त हो गया है. दो वर्ष पहले तत्कालीन मुखिया द्वारा बाजार के कचरा प्रबंधन की दिशा में एक अच्छी पहल की गयी थी. आसपास के लोग बाजार में बने शेड में ही अपने घर का कचरा डाला करते थे. मुखिया ने पहल करते हुए बाजार […]
विज्ञापन
खलारी : बुकबुका के गुरुवार साप्ताहिक हाट का कचरा प्रबंधन ध्वस्त हो गया है. दो वर्ष पहले तत्कालीन मुखिया द्वारा बाजार के कचरा प्रबंधन की दिशा में एक अच्छी पहल की गयी थी.
आसपास के लोग बाजार में बने शेड में ही अपने घर का कचरा डाला करते थे. मुखिया ने पहल करते हुए बाजार के एक किनारे कचरा जमा करने के लिए कंक्रीट का एक टैंक बनवाया. कुछ लोग भी साथ आये और अपने घर का कचरा इसी टैंक में डालने लगे. एक-दो बार टैंक के कचरे को निकाला भी गया, लेकिन दो साल से इस टैंक की सफाई की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है. नतीजा यह हुआ कि टैंक भरने के बाद लोग टैंक के बाहर कचरा फेंकने लगे. इस कचरा प्रबंधन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है. इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के लोगों को भी सजग होना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




