परती भूमि पर खेती के लिए मिलेगा अनुदान

Updated at : 19 Jun 2017 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
परती भूमि पर खेती के लिए मिलेगा अनुदान

खलारी : रविवार को प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय कृषि जागृति अभियान का उदघाटन प्रमुख सोनी तिग्गा, जिला भूमि संरक्षण विभाग के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार व जनप्रतिनिधियों ने किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों के लिए जो योजनाएं चला रही है उसे धरातल पर लाने की आवश्यकता है. किसानों को योजनाअों […]

विज्ञापन
खलारी : रविवार को प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय कृषि जागृति अभियान का उदघाटन प्रमुख सोनी तिग्गा, जिला भूमि संरक्षण विभाग के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार व जनप्रतिनिधियों ने किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों के लिए जो योजनाएं चला रही है उसे धरातल पर लाने की आवश्यकता है.
किसानों को योजनाअों का लाभ मिले इसके लिए उन्हें जागरूक होना होगा. नोडल पदाधिकारी ने कृषि जागृति अभियान के बारे में बताया. कहा कि पहले कृषि, सहकारिता, मत्स्य सभी अलग-अलग काम करते थे. किसानों को योजनाओं का सही तरीके से लाभ पहुंचे इसके लिए सभी विभाग आज एक छत के नीचे कार्य कर रहे हैं. सरकार किसानों के घर आकर उन्हें सुविधा देना चाहती है.
उनका आय बढ़ाना चाहती है.बताया कि प्रखंड में जो भूमि परती है उसे कृषि योग्य बनाने के लिए सरकार द्वारा अनुदान और प्रोत्साहन देने की योजना बनायी गयी है. इसके तहत सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर परती भूमि पर किसान को 2400 रुपये तथा खेती योग्य बनाने के लिए उत्साहित करने वाले कृषक मित्र को प्रोत्साहन राशि 500 रुपये दिया जायेगा. खेत में बरसात का पानी रोकने हेतु मेढ़ बनाने के लिए भी प्रति हेक्टेयर 1800 रुपये दिया जायेगा.
कृषक मित्रों से खेती योग्य परती जमीन चिह्नित करने की बात कही गयी. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीति सरोज खोया, गव्य विकास के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के लोगों ने योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में उपप्रमुख एतवारा महतो, मुखिया पुतुल देवी, आशा देवी, सोमरी राम, मानसी देवी, पुष्पा खलखो, सुशीला देवी, पंसस कृष्णा राम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, कृषक मित्र दिनेश उरांव, जयवीर यादव ने विचार रखे. संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुमन बारला ने किया.
विभागों ने लगाये हैं स्टॉल :
समारोह में कई स्टॉल लगाये गये थे. स्टॉलों पर कृषि बीमा, फसल की बीमारी व उससे बचाव, कीट संबंधी पुस्तकें, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, सहकारिता आदि की जानकारी दी गयी. पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य पत्र तथा सहभागी धान दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola