हड़ताल को सफल बनायें
Updated at : 16 Jun 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एनके एरिया की बैठक वीआइपी सभागार में एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एनके एरिया के जीएम यूनिट, रोहिणी, पुरनाडीह, केडीएच, डकरा तथा चूरी परियोजना के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 10वां वेतन समझौता, सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय के मुद्दे पर […]
विज्ञापन
खलारी : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एनके एरिया की बैठक वीआइपी सभागार में एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एनके एरिया के जीएम यूनिट, रोहिणी, पुरनाडीह, केडीएच, डकरा तथा चूरी परियोजना के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 10वां वेतन समझौता, सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय के मुद्दे पर आहूत कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.
यह हड़ताल 19, 20 तथा 21 जून को आहूत है. बैठक में एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय ने कहा कि सरकार की नियत तथा नीति में संदेह है. यही कारण है कि 10वां वेतन समझौता अभी तक लंबित है और सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय करने की साजिश हो रही है.
उन्होंने मजदूर हित में सरकार से लड़ाई लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अच्छे दिन का वादा भूलने लगी है. मजदूर और किसान आज कांग्रेस व इंटक की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं. कोल इंडिया की हड़ताल इसी विरोध की बानगी है. एरिया सचिव अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि यह हड़ताल मजदूर हित में आहूत है. केंद्र सरकार के निर्णय से कोयला मजदूर दुखी हैं. वक्ताओं ने सभी परियोजनाओं में गेट मीटिंग करके मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.
बैठक में शामिल लोग : बैठक में सुनील पांडेय, सोनू सिंह, संतोष कोशले, पज्जु महतो, पीएन दुबे, मुमताज अंसारी, जसवंत पांडेय, जयंत पांडेय, पयहारी भगत, कन्हाई पासी, अरविंद चौबे, प्रभाकर दुबे, प्रदीप पांडेय, अरुण दुबे, प्रयाग पांडेय, मोबिन खान, सैयद अख्तर, गुडू सिंह, धर्मेंद्र चौहान, वसंत मुंडा, विजय कुमार, ददई राम, अलाउद्दीन अंसारी, रवि कुमार सिंह, धर्मराज पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




