मोदी ने देश को विकास की राह दिखायी : मंत्री
Updated at : 15 Jun 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का आयोजन खूंटी : केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का आयोजन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने किया. उदघाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में पीएम के नेतृत्व में देश का जितना विकास हुआ, […]
विज्ञापन
सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का आयोजन
खूंटी : केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन का आयोजन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने किया. उदघाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में पीएम के नेतृत्व में देश का जितना विकास हुआ, विपक्षी दलों की सरकार में कभी नहीं हुआ.
विकास देख विपक्षी दल जनता को गुमराह करने में जुट गया है. वे 2019 के बजाय 2024 में चुनाव कराने की बात कह रहे हैं., लेकिन राज्य व देश की जनता कांग्रेस के मौनी बाबा पीएम को देख चुकी है. वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे.भाजपा की सरकार ने 12 रुपये की प्रीमियम पर बीमा, मुख्यमंत्री जन धन योजना, उज्ज्वला योजना सहित 92 योजनाओं को जनता के हितार्थ क्रियान्वित किया है.
सभी इसका समुचित लाभ उठावें. सात लाख गरीब लोगों को नि:शुल्क रसोई गैस देने का लक्ष्य है. सभी सखी मंडल को जल्द स्मार्ट फोन भी दिये जायेंगे. कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंंडा गांवों की सूरत बदलने में खूब मेहनत कर रहे हैं.
अभी तक राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में छह हजार किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण हो चुका है. सांसद कड़िया मुंडा व पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि आप जगेंगे तो जग जगेगा. मोदी जी के तीन साल के शासन में जनता की सोच में काफी बदलाव आया है. योजनाओं का लाभ सबों को मिले, इस पर अग्रसर होने की जरूरत है. भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में महिला समूहों से लेकर सभी समुदाय के लोगों का समुचित विकास हो रहा है. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप ने कहा कि भाजपा की एक अपनी नीति है.
चुनाव में जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. संचालन रीना यादव ने किया. स्वागत भाषण हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के डीजीएम कुरलेंदू कंठ, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभाग के प्रणय कुमार ने किया.
कार्यक्रम में मौजूद लोग: मौके पर नपं उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, कृपा सिंधू बेहरा, ज्योतिष भगत, बिनोद सोनी, बिनोद नाग, अनूप साहू, जितेंद्र कश्यप, रूकमिला देवी, आदित्य प्रसाद गुप्ता, सुरेश जायसवाल, अशोक कुमार, लीलू पाहन, संजय मिश्र, संजय साहू, जगदीश, राजेश, तुलसी, बिनोद भगत, रंदाय नाग आदि मौजूद थे.
उज्ज्वला योजना एक नजर : जिला में 62 हजार 123 लाभुक हैं. 10,158 लोगों को रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जा चुका है. कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह ने कई लोगों के बीच रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया. सांसद श्री मुंडा ने कई लोगों को पीएम आवास योजना के स्वीकृति दस्तावेज बांटे. मौके पर एसडीओ प्रणव पाल, कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप, विजय सिन्हा, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.
बीस लाख के बजट को स्वीकृति की घोषणा : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने नगर भवन में कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप को एसी व पंखे लगाने के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




