कार्य में मिली अनियमितता, की जायेगी कार्रवाई
Updated at : 14 Jun 2017 11:27 AM (IST)
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज : खलारी प्रखंड में चल रहे मनरेगा विकास योजनाओं में अनियमितता व गड़बड़ी को लेकर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संगीता लाल के नेतृत्व में आये जांच दल ने प्रखंड के 11 पंचायतों में कार्यों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि मायापुर पंचायत में 2015-16,16-17 में लगभग 368 योजना पर कार्य चल रहा […]
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज : खलारी प्रखंड में चल रहे मनरेगा विकास योजनाओं में अनियमितता व गड़बड़ी को लेकर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक संगीता लाल के नेतृत्व में आये जांच दल ने प्रखंड के 11 पंचायतों में कार्यों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि मायापुर पंचायत में 2015-16,16-17 में लगभग 368 योजना पर कार्य चल रहा है. जबकि जांच दल ने 17 व लपरा पंचायत में 15 चयनित योजना का ही निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र व सूचना अधिकार 2005 के तहत अनियमितता व गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर मायापुर के चिनाटांड़ में ईंट सोलिंग पथ कार्य व लपरा पंचायत में कुवांर पतरा में सड़क निर्माण में अनियमितता मिली. उन्होंने सरकारी राशि की बंदरबांट करनेवालों पर कार्रवाई करने की बात कही. जांच दल में वरीय अधिकारी शामिल थे.
सफेद राशन कार्ड का वितरण
पिपरवार. बचरा उत्तरी पंचायत सचिवालय में दूसरे दिन भी सफेद राशन कार्ड का वितरण किया गया. मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने बताया कि अब तक पंचायत में 644 सफेद राशन कार्ड बन चुके हैं. पंचायत सचिवालय में बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन कार्ड लेने पहुंच रहे हैं. सैकड़ों लोगों को सफेद राशन कार्ड का वितरण मुखिया ने किया है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. कार्ड बनाने का कार्य जारी है. शीघ्र ही अन्य लोगों को भी सफेद राशन कार्ड बना कर दे दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




