बारिश का पानी घरों में घुसा, सामान बरबाद
Updated at : 08 Jun 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : बीजूपाड़ा से हजारीबाग तक सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण मोहननगर के पांच घरों में पहली बारिश में ही पानी भर गया. वहीं सामान भीग कर बरबाद हो गया. मोहननगर उड़िया बैरक में रहनेवाले देवनाथ महतो, रियादुल अंसारी, रंजीत मुंडा, रज्जाक अंसारी व महेश उरांव के घर के चारों अोर पानी जमा […]
विज्ञापन
डकरा : बीजूपाड़ा से हजारीबाग तक सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण मोहननगर के पांच घरों में पहली बारिश में ही पानी भर गया. वहीं सामान भीग कर बरबाद हो गया. मोहननगर उड़िया बैरक में रहनेवाले देवनाथ महतो, रियादुल अंसारी, रंजीत मुंडा, रज्जाक अंसारी व महेश उरांव के घर के चारों अोर पानी जमा है. सबसे बुरा हाल देवनाथ महतो के घर का हुआ है. बिस्तर, टीवी, अलमीरा, बरतन सहित कई कागजात पानी में डूबने से खराब हो गये. देवनाथ ने बताया कि क्वार्टर के पीछे खलारी-डकरा मुख्य मार्ग के किनारे नाला था. जिसे उखाड़ कर सड़क बनानेवाली कंपनी के लोगों ने जहां-तहां मिट्टी छोड़ दी है.
इससे पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया, तो नाले का पानी घरों में घुस गया. जिस समय यहां काम हो रहा था, उस समय एक पेटी ठेकेदार को कॉलोनी के लोगों ने समस्या बतायी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. वहीं कंपनी के लोग कब आते हैं, इसका पता ही नहीं चलता. जिस कारण कंपनी के किसी प्रतिनिधि को इस समस्या की जानकारी नहीं दी जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




