पेयजलापूर्ति नहीं, शहर के लोगों को हुई परेशानी
Updated at : 05 Jun 2017 10:11 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीओ प्रणव पाल ने तजना बियर में जमे मिट्टी व गाद को पोकलेन से हटाने के कार्य का निरीक्षण किया खूंटी : खूंटी के तजना बियर के सूख जाने से रविवार को भी खूंटी में जलापूर्ति नहीं हुई. गत कई दिनों से पेयजलापूर्ति नहीं के बराबर होने से शहरी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से […]
विज्ञापन
एसडीओ प्रणव पाल ने तजना बियर में जमे मिट्टी व गाद को पोकलेन से हटाने के कार्य का निरीक्षण किया
खूंटी : खूंटी के तजना बियर के सूख जाने से रविवार को भी खूंटी में जलापूर्ति नहीं हुई. गत कई दिनों से पेयजलापूर्ति नहीं के बराबर होने से शहरी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं. एसडीओ प्रणव पाल ने तजना बियर में जमे मिट्टी व गाद को पोकलेन से हटाने के कार्य का निरीक्षण किया. अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया.
बहरहाल विभाग की कोशिश बीयर के तजना नदी में दूर जमे पानी को इंटेक वेल तक एक नाला का रूप देकर लाने की है. एसडीओ ने बताया कि पांच जून को इस कार्य में कई और मजदूर लगाये जायेंगे. श्री पाल ने बताया कि जब तक बरसात नहीं होता, विभाग की कोशिश रहेगी की किसी तरह दो दिन में पेयजलापूर्ति एक बार जरूर बहाल करने ही होगी. हालांकि पेयजल की समस्या से निबटने के लिए नगर पंचायत के 19 पानी टैंकर सेवा के लिए मुस्तैद है. शहर के सभी नलकूपों को दुरुस्त कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




