JPSC Student Protest: लाठी से बचने की अनोखी तरकीब, पुलिस के डंडा उठाते ही राष्ट्रगान गाने लगे छात्र
प्रदर्शनकारी छात्र
रांची में JPSC-JSSC छात्रों ने विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के जवाब में राष्ट्रगान गाया. पुलिस द्वारा लाठी उठाने पर छात्रों के एकजुट होकर राष्ट्रगान गाने से माहौल बदला.
JPSC Student Protest: विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को रांची में JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन की एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा. छात्रों को पीछे हटाने के लिए जैसे ही पुलिस ने लाठी उठाई, प्रदर्शनकारियों ने विरोध के बीच राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया. कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल का माहौल पूरी तरह बदल गया और पुलिस के सामने खड़े छात्र एकजुट होकर राष्ट्रगान गाते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे गए
पुलिस के लाठी उठाते ही राष्ट्रगान गाने लगे छात्र
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर बड़ी संख्या में छात्र झारखंड विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान जब पुलिस ने छात्रों को पीछे हटाने के लिए लाठी उठाई, तो छात्रों ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया. छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और किसी तरह का विवाद नहीं चाहते.

बैरिकेडिंग के पास कई बार बनी तनाव की स्थिति
प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बनी रही. बैरिकेडिंग के पास कई बार पुलिस और छात्रों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बनी. हालांकि, छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे.

वहीं, राष्ट्रगान शुरू करने के छात्रों के इस तरीके ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और कुछ देर के लिए प्रदर्शन का माहौल अलग नजर आया. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्र अपनी विभिन्न मांगों पर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. विधानसभा घेराव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










