मासिक अपराध गोष्ठी मे लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता मे सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में बीते माह जिले में घटित हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो एवं यूडी कांडों की समीक्षा की गई. साथ ही इन कांडों में हुई गिरफ्तारी एवं उद्भेदन की प्रगति पर भी चर्चा की गई.

लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन

पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया. बैठक में अपराध नियंत्रण, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के लंबित आवेदनों, ई-डायरी एंट्री, मालखाना के रख-रखाव तथा सीआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की बरामदगी की भी समीक्षा की गई.

ये भी पढ़ें: लातेहार से श्री वैष्णो देवी दरबार के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

एक वर्ष से फरार अपराधियों की दागी पंजी की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों की दागी पंजी और जिले में बढ़ रहे गृहभेदन के मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र राम, संदीप कुमार गुप्ता, डीएसपी प्रदीप कुमार मिंज, थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, अशोक कुमार पासवान, विक्रांत उपाध्याय, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola