लगातार बारिश के बाद धान रोपनी मे आयी तेजी

Updated:
विज्ञापन

धान राेपती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

लातेहार में लगातार बारिश के बाद धान की रोपनी में तेजी आई है। किसान दोगुने उत्साह के साथ खेतों में काम कर रहे हैं, हालांकि जिले में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है।

विज्ञापन

लातेहार. पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर एक बार फिर से मुस्कान बिखेर दी है. जिले के सभी प्रखंड में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

मौसम बदलते ही किसानों में उत्साह

मौसम का मिजाज बदलते ही क्षेत्र के किसान अब दोगुने उत्साह के साथ अपने-अपने खेतों में धान की रोपनी के काम में व्यस्त हो गये हैं. इसी बीच किसान धान के खेत तैयार करने के बाद धान रोपने के कार्य मे तेजी कर दी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Vidhan Sabha March Live: देवेंद्र महतो एंबुलेंस से विधानसभा रवाना, प्रदर्शन में गुलाब लेकर पहुंचा छात्र

कृषि देश की असली रीढ़

किसानो ने कहा कि कृषि हमारे देश की असली रीढ़ हैं. मौसम की बेरुखी और तमाम मुश्किलों के बाद भी किसान कभी पीछे नहीं हटते है. हालांकि अगस्त माह मे सामान्य बारिश 338.8 मिमी होनी चाहिए, लेकिन इस बार झारखंड में सामान्य काम बारिश हुई हैं

लातेहार में मात्र 50 मिमी बारिश

अब तक लातेहार जिले में वास्तविक वर्षापात मात्र 50 मिमी दर्ज की गयी है. जिसमें सबसे कम बारिश सरयु प्रखंड मे दर्ज की गयी है. सरयू प्रखंड मे अब तक मात्र 18 मिमी हुई है. बावजूद इसके किसानो ने धान रोपनी करने मे पीछे नही रह रहे है. जिला कृषि विभाग बारिश की कमी को देखते हुए किसानो को मोटे अनाज पैदा करने की सलाह दे रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola