विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, बिरसा मैदान में गूंजा संस्कृति और अधिकारों का संदेश

Updated:
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

विज्ञापन

लातेहार: रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज की पहल पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत छठ तालाब के समीप से हुई. थाना चौक, मुरपा मोड़, ब्लॉक कॉलोनी होते हुए लोग दिवाकर नगर स्थित जोगियाडीह के बिरसा मैदान पहुंचे. यहां एक सभा की गयी.

विज्ञापन

इसमें बीडीओ सोमा उरांव, जिला पहड़ा राजा प्रभुदयाल उरांव, तेतर उरांव, धर्मगुरु विजय उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे. बीडीओ श्री उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कई वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा, भाषा, अधिकार व पहचान के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने की बात कही.

मौके पर रामवृक्ष गंझू, संदीप भगत, रीना देवी, गीत देवी, प्रमोद उरांव, राजेंद्र गंझू, दिलीप उरांव, राजेश्वर उरांव, राजू भगत, सुरेश उरांव, परमेश्वर भगत, नरेश उरांव, रोहिणी देवी, सेनामणि देवी, उर्मिला देवी, चांदनी देवी, विमला देवी समेत कई लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola