लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक मनमोहन सिंह की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

लातेहार के मारोमार में वज्रपात से 57 वर्षीय मनमोहन सिंह की मौत हो गई।.मवेशी चराने जंगल गए मृतक का शव दो दिन बाद पेड़ के नीचे मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा.

विज्ञापन

गारू (लातेहार) : थाना क्षेत्र के मारोमार के ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह (57 वर्ष) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के परिजन महेंद्र सिंह और बाबूलाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गुरुवार को मनमोहन सिंह घर से मवेशी चराने के लिए जंगल गये थे. इसके बाद वे घर नहीं लौटे. परिजन उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे.

दो दिन बाद पेड़ के नीचे मिला शव

गुरुवार को खराब मौसम के कारण तेज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इसी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि दो दिनों की काफी खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह मारोमार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे उनका शव मिला. शव के ऊपर एक पेड़ भी गिरा हुआ पाया गया.

घटना की सूचना थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में बैठक


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola