Jharkhand Politics: रघुवर दास को छोड़ किसी मुख्यमंत्री ने पूरा नहीं किया अपना कार्यकाल, शिबू सोरेन केवल 12 दिन रहे सीएम
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Jul 2024 7:49 PM
Champai Soren hemant soren
Jharkhand Politics: झारखंड में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ. चंपाई सोरेन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया. हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
Jharkhand Politics: झारखंड राज्य 2000 में अस्तित्व में आया. खनीज संपदा के मामले में सबसे अमीर राज्य माने जाने वाला झारखंड हमेशा से राजनीतिक उथल-पुथल का शिकार रहा है. 24 साल के युवा राज्य को अबतक 12 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं. बीजेपी नेता और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को छोड़कर झारखंड में किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया. राज्य में हमेशा से सत्ता परिवर्तन का दौर रहा है.
बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने
झारखंड बनने के समय 15 नवंबर 2000 को बीजेपी के बाबूलाल मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने. इनकी सरकार लगभग ढाई साल तक रही. इसके बाद 18 मार्च को अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाया गया. वह लगभग दो साल तक मुख्यमंत्री रहे. इसके बाद शिबू सोरेन 12 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने. 12 मार्च 2005 को फिर से अर्जुन मुंडा लगभग डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने. 18 सिंतबर को निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बने. इनका कार्यकाल लगभग दो वर्ष का रहा.
19 जनवरी 2009 को झारखंड में पहली बार लगा राष्ट्रपति शासन
28 अगस्त 2008 को शिबू सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, इनका कार्यकाल सिर्फ छह माह का रहा. इसके बाद 19 जनवरी 2009 को राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा. 30 दिसंबर 2009 को तीसरी बार शिबू सोरेन छह माह के लिए मुख्यमंत्री बने. एक जून 2010 को दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा. 11 सितंबर 2010 को अर्जुन मुंडा तीसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें लगभग ढ़ाई वर्ष में मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा. 18 जनवरी 2013 को तीसरी बार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा. इसके बाद 13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन पहली बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन इनका कार्यकाल भी डेढ़ साल का ही रहा.
28 दिसंबर 2014 को राज्य में बनी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार
28 दिसंबर 2014 को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में रघुवर दास मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया. 2019 के चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को पूर्ण बहुमत मिली और 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. हालांकि ईडी की कार्रवाई की वजह से इन्हें 31 जनवरी को इस्तीफा सौंपना पड़ा. हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन को नया मुख्यमंत्री बनाया गया. चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी 2024 को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, लेकिन हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद 3 जुलाई को उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा भी ठोक दिया है. हेमंत तीसरी बार और राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
| क्रम | झारखंड के मुख्यमंत्री | कब से कब तक रहा कार्यकाल |
| 1 | बाबूलाल मरांडी | 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 |
| 2 | अर्जुन मुंडा | 18 मार्च 2003 से दो मार्च 2005 |
| 3 | शिबू सोरेन | 02 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 |
| 4 | अर्जुन मुंडा | 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 |
| 5 | मधु कोड़ा | 14 सितंबर 2006 से 23 अगस्त 2008 |
| 6 | शिबू सोरेन | 27 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009 |
| 7 | राष्ट्रपति शासन | 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009 |
| 8 | अर्जुन मुंडा | 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 |
| 9 | राष्ट्रपति शासन | 18 जनवरी 2013 से 12 जुलाई 2013 |
| 10 | हेमंत सोरेन | 13 जुलाई 2013 से 28 दिसंबर 2014 |
| 11 | रघुवर दास | 28 दिसंबर 2014 से 29 दिसंबर 2019 |
| 12 | हेमंत सोरेन | 29 दिसंबर 2019 31 से जनवरी 2024 (इस्तीफा दिया) |
| 13 | चंपाई सोरेन | 2 फरवरी 2024 से 03 जुलाई 2024 |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










