झारखंड में अभी ठंड बरकरार, रांची का न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के आसपास स्थिर

झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा.
Jharkhand Weather Updates: झारखंड में ठंड अभी बरकरार है. रांची का न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के आसपास स्थिर है. चाईबासा सबसे गर्म रहा. कई जिलों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक पहुंचा. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather Updates: झारखंड में अभी ठंड का असर बरकरार है. हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहने की संभावना है. किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड का बनी रहेगी, जबकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.
चाईबासा सबसे गर्म
सोमवार को झारखंड के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में दर्ज की गई, जहां पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. चाईबासा और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. इससे दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा का असर देखने को मिला.
देवघर, धनबाद और दुमका में बढ़ेगा पारा
देवघर और धनबाद में अधिकतम तापमान 29 से बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा. दुमका में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 12 से 15 डिग्री के बीच रहेगा.
गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ में सामान्य से अधिक गर्मी
गिरिडीह में अधिकतम 30 डिग्री तक और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम 13 से 16 डिग्री के बीच रहेगा. जामताड़ा और साहिबगंज में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी का रुझान रहेगा.
कोडरमा, चतरा और पलामू में 33 डिग्री तक पारा
कोडरमा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 10 से 13 डिग्री रहेगा. चतरा और पलामू में अधिकतम 33 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. रात में तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रहेगा.
गढ़वा और लातेहार में तापमान में उतार-चढ़ाव
गढ़वा में अधिकतम 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 9 से 12 डिग्री रहेगा. लातेहार और लोहरदगा में भी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी.
बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में हल्की बढ़ोतरी
बोकारो में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा. हजारीबाग में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 11 से 14 डिग्री के बीच रहेगा और रामगढ़ में अधिकतम 29 डिग्री के आसपास रहेगा.
रांची, खूंटी और गुमला में ठंड का असर
खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा. जबकि, न्यूनतम 9 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा.
पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में बढ़ेगा तापमान
जमशेदपुर स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है. सरायकेला में भी अधिकतम 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. सिमडेगा में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के बीच रहेगा.
इसे भी पढ़ें: रांची में स्कूली बच्चों की जान से हो रहा है खिलवाड़, धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध स्कूल वाहन
सुबह और रात में ठंड बरकरार
मौसम फिलहाल शुष्क और साफ रहने वाला है. दिन में धूप तेज हो सकती है, इसलिए दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह और रात में हल्की ठंड को देखते हुए हल्के गर्म कपड़े पहनना बेहतर रहेगा. आने वाले पांच दिनों तक राज्य में मौसम स्थिर रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड में बार-बार नहीं बदल सकेंगे जन्मतिथि, नियम हुआ सख्त
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




