झारखंड में बंद पड़े चापानल बनेंगे रिचार्ज पिट, ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ाने की तैयारी 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

बंद पड़ा चापानल (AI IMAGE)

Jharkhand Groundwater Recharge: झारखंड में गिरते भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार बंद पड़े चापानलों को रिचार्ज पिट में बदलेगी. इस योजना से बारिश का पानी जमीन के अंदर जाएगा और भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

रांची की सतीश कुमार की रिपोर्ट 

Jharkhand Groundwater Recharge : झारखंड में लगातार गिरते भूजल स्तर (ग्राउंड वाटर) को सुधारने के लिए पेयजल और स्वच्छता विभाग ने महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. राज्य सरकार वर्षों से बेकार पड़े चापानलों को अब ‘रिचार्ज पिट’ (भूजल पुनर्भरण गड्ढा) में तब्दील करेगी. इस योजना के माध्यम से बारिश के पानी को सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर वाटर लेवल को मेंटेन किया जाएगा. विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही राज्य कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. 

जर्जर चापाकलों की सूची तैयार, रिचार्ज पिट योजना पर जोर 

योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग ने सभी प्रमंडलों से ऐसे जर्जर चापानलों की सूची मांगी है, जिनका पिछले 25-30 वर्षों से कोई उपयोग नहीं हो रहा है. इसके साथ ही इन चापानलों की भौगोलिक स्थिति की भी जानकारी मांगी गई है, जिससे भविष्य में काम शुरू करने पर कोई तकनीकी अड़चन न आए. अधिकारियों को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि चयनित चापाकल किसी के घर के अंदर या चहारदीवारी के बेहद करीब न स्थित हों. जानकारी के मुताबिक, एक रिचार्ज पिट को तैयार करने में लगभग 80 से 82 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है. 

राज्य में चार वर्षों में 2.29 प्रतिशत बड़ी भूजल निकासी 

सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की ओर से नवंबर 2025 में जारी सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े झारखंड के लिए चिंताजनक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 की तुलना में झारखंड में भूजल की निकासी में 2.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2020 में जहां भूजल निकासी 29.13 प्रतिशत थी, वहीं वर्ष 2024 में यह बढ़कर 31.42 प्रतिशत (1.81 बिलियन क्यूबिक मीटर) तक पहुंच गई है. बोर्ड ने राज्य को 263 यूनिटों में बांटकर यह सर्वे किया था, जिसमें पाया गया कि धनबाद और कोडरमा में सबसे ज्यादा जल दोहन हो रहा है. धनबाद में 73.24 प्रतिशत और कोडरमा में 65.74 प्रतिशत भूजल निकाला जा चुका है. रिपोर्ट में रांची (शहरी), सिल्ली, रामगढ़, जयनगर, धनबाद (शहरी) और तोपचांची सहित छह प्रमुख यूनिटों को “क्रिटिकल” (अत्यंत चिंताजनक) और 12 अन्य यूनिटों को “सेमी क्रिटिकल” श्रेणी में रखा गया है.

रिचार्ज पिट क्या है और काम कैसे करता है?

रिचार्ज पिट वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की एक सरल और प्राकृतिक तकनीक है. इसका मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को बहकर बर्बाद होने से रोकना और उसे सीधे जमीन के भीतर पहुंचाना है. इसके तहत चापानल के पास जमीन में एक से तीन मीटर गहरा और चौड़ा गड्डा खोदा जाता है. इस गड्ढे में फिल्टर भीडिया की परतें बनाई जाती है. सबसे नीचे बड़े पत्थर (बोल्डर्स), बीच में छोटे पत्थर (कंकड/बोवल) और सबसे ऊपर मोटी रेत (लैंड) भरी जाती है, बारिश का पानी जब इसमें आता है, तो इन परतों से उनकर पूरी तरह शुद्ध हो जाता है और धीरे-धीरे रिसकर सीधे बाउंड कटर टेक्ल में समा जाता है.

पेयजल एवं स्वाता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा 

झारखंड में तेजी से गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वर्षों से बेकार पड़े मृतपाय चापानलों में रिचार्ज पिट तैयार करने की योजना बनाई गई है. सभी प्रमंडलों से बेकार पड़े चापानलों की सूची मांगी गई है. जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, जिससे इस पर जल्दी कार्रवाई शुरू की जा सके. 

यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें- प्रभात खबर दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, खेल, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola