झारखंड के कई जिलों में 30 जून और 1 जुलाई को होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Updated:
विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. 30 जून और 1 जुलाई को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: मॉनसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 28 से तीन जलाई तक बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को राज्य में सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून और एक जुलाई को राज्य के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 30 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज और गोड्डा में भारी बारिश हो सकती है. वहीं अन्य जिलों में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना है. एक जुलाई को रांची सहित खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 60 से 100 मिमी तक बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों में येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

कहीं लू तो कहीं बारिश

शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू की स्थिति बनी रही, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. रामगढ़ में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश दर्ज की गई. रांची, हजारीबाग, बोकारो और देवघर में एक-एक मिमी बारिश हुई. मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची में 34.2, जमशेदपुर में 37.6 और बोकारो में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

27 दिन बीते, अब भी 62% कम बारिश 

राज्य में 27 दिन में सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार अलनीनो का असर मॉनसून पर पड़ा है. एक जून से 27 जून तक सामान्य तौर पर 160.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक केवल 61.2 मिमी बारिश हुई है. रांची में सामान्य बारिश 168.6 मिमी है, जबकि अब तक 125.7 मिमी ही दर्ज हुई है. यानी यहां 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 

यह भी पढ़ें- दुमका : बनियारा पंचायत की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का जन-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें- प्रभात खबर दुमका गौरव सम्मान: शिक्षा, खेल, संस्कृति और प्रशासन के 37 विशिष्ट हस्तियों का हुआ सम्मान

यह भी पढ़ें- पलामू में पांडू पुलिस ने अवैध भंडारण किए गए 4800 सीएफटी बालू को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola