किशनगंज के टेंगरमारी में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप, 160 लोगों की हुई जांच, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा

Updated:
विज्ञापन

आज़ाद ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Kishanganj Free Health Camp: किशनगंज के टेंगरमारी गांव में मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 160 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा और परामर्श दिया गया.

विज्ञापन

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Kishanganj Free Health Camp: शहरों की तुलना में गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. ऐसे में जब डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाएं खुद गांव तक पहुंच जाएं, तो यह लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं होता. रविवार को किशनगंज प्रखंड के सालकी पंचायत स्थित टेंगरमारी गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.

मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में करीब 160 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में लोगों को न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं.

भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान.

आखिर इस शिविर में क्या-क्या सुविधाएं मिलीं?

ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में डॉक्टर मोहम्मद हंजला और उनकी पूरी चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. शिविर के दौरान सामान्य बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था की गई.

आंकड़ों के अनुसार, शिविर में कुल 160 मरीजों की जांच की गई. इनमें 60 पुरुष, 50 महिलाएं, 35 वृद्धजन और 15 बालिकाएं शामिल रहीं. बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही शिविर स्थल पर पहुंचने लगे थे.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

ग्रामीणों ने क्यों की पहल की सराहना?

ग्रामीणों का कहना है कि दूरदराज क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचना आसान नहीं होता. ऐसे में गांव में आयोजित इस तरह के शिविर लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि मुफ्त जांच और दवा मिलने से आर्थिक रूप से भी राहत मिलती है.

इस अवसर पर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी शाईदा बानो भी मौजूद रहीं. उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम में ट्रस्ट के अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

Kishanganj Free Health Camp: गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल न केवल लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराती है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन