गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश वितरित

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कलश देते मंत्री डॉ दिलिप कुमार जायसवाल | Prabhat Khabar Network

भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है. किशनगंज में गुरु रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश वितरित किए गए, जिन्हें गांव-गांव मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन

Kishanganj News: किशनगंज. संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत किशनगंज के धर्मगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे.

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मंत्री का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और मंडल टोली के सदस्यों को गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश सौंपे.

गुरु रविदास के विचारों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, संघर्ष, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई. वक्ताओं ने उनके विचारों को समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया.

गांव-गांव पहुंचाई जाएगी जन्मस्थली की मिट्टी

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

मंदिरों तक ले जाएंगे पवित्र मिट्टी

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुसार जिले के विभिन्न गांवों और टोलों में जाकर पवित्र मिट्टी को वहां स्थित मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा. मंदिरों को गुरु रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी का स्पर्श कराने की योजना है. इसके माध्यम से अभियान को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है.

सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक रहे मौजूद

Kishanganj News: कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा, शिशिर कुमार दास, गोपाल मोहन सिंह, संजय पासवान, जय किशन प्रसाद, राकेश गुप्ता, श्यामल दास, अमर शर्मा, सुबोध महेश्वरी, संजय उपाध्याय, सोनी देवी, लखवीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन