आदि कर्मयोगी अभियान: जामताड़ा के 81 गांवों में कार्यशालाएं शुरू

Updated:
विज्ञापन
आदि कर्मयोगी अभियान: जामताड़ा के 81 गांवों में कार्यशालाएं शुरू

आदि कर्मयोगी अभियान: जामताड़ा के 81 गांवों में कार्यशालाएं शुरू

विज्ञापन

जामताड़ा. जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के चिन्हित 81 गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विलेज लेवल वर्कशॉप का आयोजन किया गया. साथ ही आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया. यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जायेगा. कार्यशाला में प्रतिभागियों को विलेज एक्शन प्लान बनाने की प्रक्रिया सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि दो अक्तूबर को सभी चिन्हित 480 गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योजनाओं का चयन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त यह भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक चिन्हित गांव में 15 से 20 वालंटियर नामित किये जायेंगे, जो प्रोपर विलेज प्लान तैयार करने, योजनाओं के चयन और ग्राम के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola