उउवि पबिया को अभ्यासिक विद्यालय के रूप में किया जायेगा विकसित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 9:18 PM
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट पबिया के समीप उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया को अभ्यासिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा.
जामताड़ा. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट पबिया के समीप उत्क्रमित उच्च विद्यालय पबिया को अभ्यासिक विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. इस निमित्त राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर डायट पबिया की टीम ने मंगलवार को उउवि पबिया का अनुश्रवण किया. इस क्रम में विद्यालय में आधारभूत संरचना व कमरों का अवलोकन करते हुए विस्तृत चर्चा प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ की. इसे लेकर बैठक हुई. शिक्षकों के साथ राज्य की ओर से निर्गत प्रोजेक्ट इंपैक्ट-एनइपी पर चर्चा करते हुए टीम के वरीय सदस्य डॉ दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट इंपैक्ट एनइपी अंतर्गत सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जानी है. साथ ही विद्यालय की छात्र-छात्राएं, अभिभावक, प्रबंधन समिति के सदस्यों के सहयोग से विद्यालय को आनंददायी बनाया जायेगा. डायट के सदस्य तैयब अंसारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रति स्वाभाविक जुड़ाव को लेकर सारी तैयारियां की जा रही है. मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










