दो गुटों में मारपीट, दोनों ने दर्ज करायी प्राथिमकी

Updated:
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट, दोनों ने दर्ज करायी प्राथिमकी

कुंडहित. खाजूरी हटिया परिसर में हुई मारपीट को लेकर कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कुंडहित. खाजूरी हटिया परिसर में हुई मारपीट को लेकर कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम घटित मामले की प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि खाजूरी निवासी राजू धीवर की ओर से गांव के ही बाघा लायक, सुकमय लायक, बैद्यनाथ लायक और प्रशांत लायक के विरुद्ध हथियार से लैस होकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के आरोप लगाया है. मामले में थाना कांड संख्या 17/25 दर्ज किया गया है. इसे लेकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, पुनः गुरुवार की शाम एक गुट ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola