पुरानी दुश्मनी में खूनी भिड़ंत,जामताड़ा में दो परिवारों के पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल का इलाज करते डॉक्टर.

नारायणपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में खूनी भिड़ंत. 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस .

विज्ञापन

नारायणपुर.चंपापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई महीनों से चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई महीनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आयीं.

एक पक्ष से नाजों मियां, मकबूल मियां और ताहिरा बीबी घायल हुए. वहीं, दूसरे पक्ष से बेलाल अंसारी और नदीम अंसारी को चोट लगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.

दो घायलों को धनबाद किया गया रेफर

सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद नाजों मियां और बेलाल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया.

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से नारायणपुर थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस घटना के वास्तविक कारणों के साथ मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola