बारिश में भरभराकर गिरा मिहिजाम थाना भवन का छज्जा, जर्जर भवन ने बढ़ाई चिंता

Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम थाना भवन का छज्जा का गिरा मलबा | Prabhat Khabar Network

मिहिजाम में लगातार बारिश के कारण थाना भवन का छज्जा गिर गया. जर्जर इमारत के कारण पुलिसकर्मी डरे हुए हैं और मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

मिहिजाम : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिशों के बीच मिहिजाम थाना भवन का बाहरी हिस्से का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. संयोगवश घटना के समय वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

जर्जर भवन में बारिश ने बढ़ाई परेशानी

छज्जा गिरने की घटना के बाद थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों में चिंता का माहौल है. पुलिसकर्मियों के अनुसार, थाना भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. बारिश के मौसम में छत और दीवारों से पानी का रिसाव होने से परेशानी और बढ़ जाती है. हल्की बारिश में भी थाना भवन के कई कमरों की छत से पानी टपकने लगता है. विशेष रूप से सिरिस्ता और कंप्यूटर रूम बारिश से प्रभावित होते हैं.

थाना भवन की जल्द मरम्मत की मांग

लगातार पानी रिसने से महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नुकसान का खतरा बना रहता है. पुलिसकर्मियों ने थाना भवन का शीघ्र निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola