बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह-तस्करी और नशे के खिलाफ मुहिम पर जोर
बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
फतेहपुर प्रखंड में बाल विवाह, बाल मजदूरी और तस्करी जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए विशेष जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
फतेहपुर : प्रखंड सभागार में बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार दास ने की. इस दौरान बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल अधिकार, एचआइवी-एड्स और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर लोगों को जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में इन सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई. संजय कुमार यादव ने कहा कि बाल संरक्षण के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है. आम लोगों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, तस्करी और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर ही इन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है.
मौके पर बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक फिलीसीता टुडू, रूपा कुमारी, पंचायत सचिव, चाइल्ड हेल्पलाइन केशव कुमार मंडल, हलधर महतो सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए