कृपया ध्यान दीजिए! ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 23 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द, कई के परिचालन में बदलाव
दक्षिण पूर्व रेलवे में 17-23 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द व आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. आसनसोल, आद्रा, पुरुलिया, टाटानगर यात्रा प्रभावित. यात्रियों को सलाह.
जामताड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के चलते 17 से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जायेगा. इससे आसनसोल, आद्रा, पुरुलिया और टाटानगर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
दो मेमू ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 17 अगस्त तथा 19 से 23 अगस्त तक रद्द रहेगी. वहीं 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन 17 से 22 अगस्त तक पूरी तरह रद्द रहेगा.
टाटानगर जाने वाली मेमू भी प्रभावित
68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 17, 19, 20 और 22 अगस्त को आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त होगी और यहीं से वापस प्रारंभ की जायेगी. इन तिथियों में टाटानगर–आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.
21 और 23 अगस्त को भी बदला रहेगा परिचालन
68060 आसनसोल–बराभूम मेमू 21 और 23 अगस्त को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी. इन दोनों दिनों में आद्रा–आसनसोल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
इसी तरह 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू 21 और 23 अगस्त को आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त होगी. इन तिथियों में आद्रा–आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.
यात्रा से पहले जरूर जांच लें ट्रेन की स्थिति
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इससे अचानक ट्रेन रद्द होने या आंशिक परिचालन के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









