झाड़ू थामने वाले हाथों ने फहराया तिरंगा, 26 साल से नेता-अधिकारी नहीं, आमजन करते हैं ध्वजारोहण
झंडोत्तोलन के मौके पर सफाई कर्मी महिला रिंकी देवी व अन्य | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में 26 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए सफाई कर्मी रिंकी देवी ने तिरंगा फहराया. महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया.
जामताड़ा : जामताड़ा के पटेल चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 26 साल पुरानी अनोखी परंपरा इस वर्ष भी कायम रही. यहां किसी नेता या अधिकारी के बजाय नशामुक्त जीवन जीने और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक सफाईकर्मी रिंकी देवी ने तिरंगा फहराया. तिरंगा फहराते समय रिंकी देवी भावुक हो उठीं.
26 साल से कायम है अनोखी परंपरा
पटेल चौक पर तिरंगा फहराने की यह परंपरा वर्ष 2000 में पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेंद्र राउत के प्रयास से शुरू हुई थी. इसका उद्देश्य मेहनतकश और वंचित वर्ग के लोगों में देशभक्ति की भावना के साथ उन्हें सम्मान का अवसर देना है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए सफाईकर्मी रिंकी देवी को ध्वजारोहण का सम्मान दिया गया.
महिला सशक्तीकरण और शिक्षा का दिया संदेश
रिंकी देवी ने कहा कि तिरंगा फहराने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने की अपील की.
मौके पर प्रदीप राउत, जगन्नाथ दास रोथु, अंकित राउत, वंदना देवी, आलोक हाड़ी, सुबोध राउत, टिंकू नरनोलिया, बच्चन चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज का बड़ा ऐलान, मंत्री इरफान अंसारी ने बताई झारखंड की नई स्वास्थ्य योजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










