पानी के छींटे से भड़का विवाद, छत्तीसगढ़ के कांवरियों की दो कारें घेरकर मारपीट; पुलिस ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के चेंगायडीह में पानी के छींटे को लेकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के कांवरियों को घेरा और मारपीट की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवरियों को सुरक्षित निकाला.

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव के समीप शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांवरियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे दो कांवरियों को सुरक्षित निकालकर जामताड़ा थाना ले आई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

पानी का छींटा पड़ने पर बढ़ा विवाद, 30-40 ग्रामीणों ने कांवरियों की कारें घेर लीं

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले कांवरिया देवघर और बासुकीनाथ में जलार्पण करने के बाद दो कारों से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चेंगायडीह के पास सड़क पर जमा पानी का छींटा एक बाइक सवार पर पड़ गया. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने कांवरियों के वाहनों को घेर लिया.

जानकारी देते कांवरिया | Prabhat Khabar Network
जानकारी देते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

भीड़ में फंसे दो कांवरियों ने 112 पर दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित निकाला

कांवरियों का आरोप है कि इस दौरान वाहन में सवार लोगों के साथ मारपीट की गई. एक वाहन चालक किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहा, जबकि दूसरे वाहन में सवार दो यात्री भीड़ के बीच फंस गए. इसके बाद यात्रियों ने 112 पर सूचना दी. सूचना मिलने पर जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों यात्रियों को सुरक्षित निकालकर थाना ले आई. घटना के बाद एक वाहन मौके पर ही रह गया, जिसे क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है. जामताड़ा थाना में एसडीओ अनंत कुमार मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों के साथ ही मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

बिलासपुर के मस्तूरी से देवघर-बासुकिनाथ पहुंचे थे आठ कांवरिये

कांवरियों में शामिल लोग योगेंद्र सिंह ठाकुर, अभय सिंह, अवधेश सिंह, अखिल सिंह, अनुराग साहू, रुद्र प्रताप सिंह, रविंद्र सोनी और आशुतोष चंदेल, सभी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola