जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज का बड़ा ऐलान, मंत्री इरफान अंसारी ने बताई झारखंड की नई स्वास्थ्य योजना

Updated:
विज्ञापन

सलामी लेते डॉ इरफान अंसारी व अन्य, पैरेड का निरीक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की बड़ी घोषणा की है.

विज्ञापन


जामताड़ा : शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

सलामी लेते डॉ इरफान अंसारी व अन्य, पैरेड का निरीक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सलामी लेते डॉ इरफान अंसारी व अन्य, पैरेड का निरीक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

समारोह में सुरक्षा बलों और स्कूली छात्र-छात्राओं की 15 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और एसपी शंभू कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया.

अपने संबोधन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि धनबाद, खूंटी और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि जामताड़ा जैसे छोटे जिले में मेडिकल कॉलेज का खुलना बड़ी उपलब्धि है. इससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola