जामताड़ा में कांग्रेस का सत्याग्रह, इरफान अंसारी बोले- संविधान की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

सत्याग्रह सभा को संबोधित करते मंत्री डॉ इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में कांग्रेस ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ सत्याग्रह सभा की. मंत्री इरफान अंसारी ने संविधान और दलितों के अपमान पर कड़ी नाराजगी जताई.

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा की कथित संविधान और दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ शुक्रवार को जामताड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, दलित और आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया. इस दौरान भाजपा के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन

संविधान की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं : इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने संविधान की गरिमा पर हमला करने का प्रयास किया है. दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी उपस्थिति को अपवित्र बताने वाली टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह करोड़ों दलितों, पिछड़ों एवं वंचितों का अपमान है. ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मंदिर आस्था का केंद्र, हर व्यक्ति को जाने का अधिकार : मंत्री

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है और वहां हर व्यक्ति को जाने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी.

संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए और संविधान, सामाजिक न्याय, समानता तथा सभी नागरिकों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपिका मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, विमलेश कुमार सिंह, आनंद जैन, दानिश रहमान, साहेब लाल हेंब्रम, आनंद सोरेन, राजन टुडू, आनंद टुडू, बोड़ो लाल मरांडी, दाऊद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola