घर में गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने जतायी हत्या की आशंका ; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्यासागर के मोहनपुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला. पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर में गमछा के सहारे लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान बीरू तुरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के समय मृतक की पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी. वह बाहर गयी हुयी थी. पत्नी ने भी हत्या की आशंका जतायी है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola