ePaper

बोकापहाड़ी से दो आरोपी साइबर अपराध करते रंगेहाथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 23 Aug 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
बोकापहाड़ी से दो आरोपी साइबर अपराध करते रंगेहाथ गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार साइबर आरोपी में झिलुवा गांव का भीम मंडल व सियाटांड़ गांव का पप्पू मंडल शामिल है. ये लोग पश्चिम बंगाल से फर्जी सिम खरीदकर साइबर ठगी करते हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ के बोकापहाड़ी से साइबर अपराध करते दो साइबर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बोकापहाड़ी के नीचे झाड़ी के पास साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस क्रम में दो साइबर आरोपियों को पकड़ने में सफल रहे. गिरफ्तार साइबर आरोपियों में से नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव के भीम मंडल व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव के पप्पू मंडल शामिल हैं. बताया कि इन दोनों के पास से 09 मोबाइल, 11 फर्जी सिम, 01 एमटीएम, 02 पासबुक व 01 चेकबुक को जब्त किया गया है. इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 49/2024 दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों साइबर आरोपी का अपराध शैली बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साइबर ठगी का कार्य करता था. ये सभी पश्चिम बंगाल से फर्जी सिम खरीदकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाने का कार्य करता है. कहा कि ये लोग अधिकांश महराष्ट्र, यूपी के लाेगों को ठगी के लिए फोन करते थे. वहीं गिरफ्तार भीम मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके विरुद्ध 2015 में नारायणपुर थाना कांड संख्या 62-2015 के तहत आरोप पत्रित है. मौके पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, चंद्रमणि भारती सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola