आंबेडकर जयंती पर महिला कॉलेज परिसर में हुआ पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर महिला कॉलेज परिसर में हुआ पौधरोपण

जामताड़ा. जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज में भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर की. महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के साथ छात्राओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से कॉलेज में फलदार पौधे लगाये गये. उन्नत भारत अभियान समन्वयक डाॅ हेमकांत झा एवं एनएसएस के समन्वयक रौशन आरा के साथ शिक्षक प्रो रत्नेश कुमार झा, प्रो दिलीप कुमार खान, पद्मजा झा, भारती चौधरी, डाॅ पूनम मिश्रा सहति छात्राओं ने पौधरोपण के कार्य में हिस्सा लिया. वहीं पाकडीह गांव में भी एनएसएस एवं उन्नत भारत अभियान ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola