प्रभु श्रीराम की कथा सबों के लिए प्रेरणादायक : कथावाचक

Updated at : 20 Feb 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम की कथा सबों के लिए प्रेरणादायक : कथावाचक

कथावाचक अंकित जी महाराज ने रामचरितमानस में प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल का चित्रण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. गांधी मैदान में रामकथा गुरुवार के दूसरे दिन भी जारी रहा. इस अवसर पर कथावाचक अंकित जी महाराज ने रामचरितमानस में प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल का चित्रण किया. कथा प्रारंभ होते ही पूरा गांधी मैदान राम मय हो गया. कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान तरुण गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी आशा गुप्ता ने आरती करके, महाराज जी और उनकी पूरी मंडली को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. सहयोगी प्रभु मंडल, मोहन बर्मन, नित्य गोपाल सिंह ने आरती में भाग लिया. कथावाचक अंकित महाराज ने कहा कि साधु संत का काम ही है लोगों को सही दिशा में ले जाना. प्रभु के बाल्यकाल का चित्रण करते हुए महाराज ने उनके सभी प्रसंगों को सुनाया. खुद के जीवन शैली को कैसे ठीक किया जाए? संगीतमय प्रस्तुति दी. कहा प्रभु राम की कथा हमें प्रेरणा देती है कि बाल्यकाल अच्छा है, तो जीवन का हर काल सुंदर होगा. कथा के दौरान झांकी का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola