मिहिजाम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की हुई आराधना

मिहिजाम. आस्था व श्रद्धा के साथ चैती छठ पूजा पूरे उल्लास का साथ मनाया जा रहा है.
मिहिजाम. आस्था व श्रद्धा के साथ चैती छठ पूजा पूरे उल्लास का साथ मनाया जा रहा है. मंगलवार को छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. व्रतियोें ने पांरपरिक वेशभूषा में सूप और डलिया में ठेकुआ, फल, नारियल व अन्य प्रसाद सजाकर सूर्यदेव को दुध, जल अर्घ्य अर्पित किया. नगर के रेलपार स्थित बड़ी तालाब, चित्तरंजन रेलनगरी के विभिन्न डैम व अजय नदी तट पर अर्घ्य अर्पण के लिए छठव्रतियों के साथ श्रद्धालु पहुंचे थे. पर्व को लेकर लोगों में श्रद्धा व उल्लास का माहौल देखा गया. पूजा समितियों ने छठ घाटों की सफाई व रोशनी के इंतजाम किये गए हैं. पूजा कमेटी के सदस्य भी इस दौरान सक्रिय रहे. छठ घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये थे. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे पुलिस बल के साथ छठ घाटों पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










