जामताड़ा विधानसभा की जनता हमारे साथ : कांग्रेस प्रत्याशी

प्रखंड के रघुनाथपुर में बुधवार को झामुमो कोर कमेटी की बैठक हुई.
नारायणपुर. प्रखंड के रघुनाथपुर में बुधवार को झामुमो कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी मौजूद थे. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि भाजपा को जामताड़ा से पूरी तरह से खदेड़ा जायेगा. डॉ इरफान ने कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराया गया था. विधानसभा चुनाव में भी यही परिणाम सामने आयेगा. कहा कि भाजपा आदिवासियों की दुश्मन है और आदिवासी समाज भाजपा को कभी वोट नहीं करेगा. जामताड़ा में भाजपा की तिकड़मबाजी नहीं चलेगी. हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने निशाना बनाया और उन्हें जेल भेजा, जिसको समाज कभी माफ नहीं करेगा. हमारा संकल्प किसी भी हाल में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है. मैंने जामताड़ा का मान-सम्मान हर जगह बढ़ाया है. जामताड़ा की जनता हमारे साथ है. कोई बाहर से आकर यहां का माहौल खराब नहीं कर सकता. मौके पर दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










